गुलाब जामुन होटल की खास मिठाई है लेकिन इसे हम होटल जैसे स्पंजी और मुलायम गुलाब जामुन घर पर भी बना सकते हैं। इसके अंदर केसर और इलायची की खुशबू हर किसी के मन को लुभाती है और इसी वजह से हर कोई बार-बार खाना पसंद करता है।
खोया से बने हुए गुलाब जामुन बहुत ही स्वादिष्ट और मुलायम होते हैं। गुलाब जामुन बनाने की विधि को जानकर आप आसानी से घर पर बना सकते हैं।
इसे बनाना मुश्किल बिल्कुल भी नहीं, गुलाब जामुन जितनी स्वादिष्ट मिठाई है उतना ही आसान गुलाब जामुन बनाने का तरीका है
आप इस रेसिपी को स्टेप बाय स्टेप पूरा पढ़े तभी आप अपने घर पर होटल जैसे गुलाब जामुन बना सकते हैं। तो चलिए देर ना करते हुए पता करते हैं गुलाब जामुन बनाने का तरीका क्या है?
आवश्यक सामग्रीखोया (मावा) 200 ग्राममैदा 1 कटोरीघी 250 ग्राम (तलने के लिए)इलायची पाउडर 1 चम्मचकेसर के धागे 8-10चीनी 2 कटोरीबेकिंग सोडा 1/4 चम्मच
विधि:सबसे पहले खोया को अच्छी तरह मैश कर लें ताकि खोया की गुठलिया पूरी तरह निकल जाए। अब बड़े से कटोरे में मावा (खोया), बेकिंग सोडा और मैदा डालकर मिला लें।
अब थोड़ा-थोड़ा करके पानी मिलाएं और सॉफ्ट होने तक गुंदे। ध्यान रहे कि डोह ना ज्यादा पतला और ना ज्यादा कड़क होना चाहिए, वरना तलते समय गुलाब जामुन टूट सकते हैं।
गुलाब जामुन का डोह तैयार होने पर इसे बाजू में रख दे, तब तक चाशनी तैयार कर ले। चाशनी बनाने के लिए पैन में 2 कटोरी पानी डालकर मध्यम आंच पर रखें।